उत्तराखण्ड

अब बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मामले में लालकुआं में खोला जाने वाला यह सरकारी कार्यालय अब बिंदुखत्ता के इस स्थान पर होगा स्थापित…….. ग्रामीणों को मिलेंगी यह सुविधाएं………… पढ़ें विस्तृत खबर

लालकुआं वन अधिकार अधिनियम के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए गठित वन अधिकार समिति ने ग्रामीण विकास को गति देने तथा सरकारी विभागों से समन्वय कर नये कार्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया।

इसी लक्ष्य को लेकर वन अधिकार समिति की आज दिनांक 30 जुलाइ, 2023 को एक बैठक सामुदायिक भवन चित्रकूट में सम्पन्न हुई। जिसमें जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए।

  1. अगस्त प्रथम सप्ताह में होने वाली उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक से पूर्व समिति में शामिल बीडीसी सदस्यों से की वार्ता की जाएगी।
  2. जिलाधिकारी से वार्ता कर हर ग्रामसभा में परिवार रजिस्टर बनाया जायेगा। जिससे लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने और पेंशन सम्बंधी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो।
  3. राष्ट्रीय जल जीवन मिशन योजना के तहत इंद्रा नगर और घोड़ानाला क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
  4. बिन्दुखत्ता में एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण या सुविधाएं बढ़ाने के लिए विधायक डॉ मोहन बिष्ट और सांसद तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट महोदय से सम्पर्क किया जायेगा।
  5. वन अधिकार समिति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गांवों में गहन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
  6. पूर्व में बनाई गई ग्राम समितियों का पुनर्गठन कर इनमें अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा।
  7. वन अधिकार अधिनियम को लेकर सशंकित व्यक्तियों तथा राजनीतिक दलों से बातचीत कर उनका शंका समाधान किया जायेगा।
  8. वन अधिकार समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न
    कार्यों में आ रहे खर्च को देखते हुए बनाया जायेगा कोष, चंचल सिंह कोरंगा कोषाध्यक्ष बनाए गए।
  9. बिंदुखत्ता के लिए नियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी के बैठने की व्यवस्था तहसील लालकुआं के बजाए बिंदुखत्ता के राजीव नगर में अस्थाई कार्यालय का चयन किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला उप निबंधक कार्यालय.......... महीने में इतने दिन होगी रजिस्ट्री............

बैठक में अर्जुन नाथ गोस्वामी, धरम सिंह, श्याम सिंह रावत, बहादुर राम, चन्द्र सिंह दानू, रमेश गोस्वामी, कुन्दन चुफाल, चंचल कोरंगा, बसन्त पाण्डेय, प्रताप कोश्यारी, नन्दन बोरा, रणजीत गड़िया, कविराज धामी, गोविन्द बोरा, हरेंद्र बिष्ट, भुवन भट्ट, उमेश भट्ट, बलवंत बिष्ट, गणेश कंडपाल, पप्पू मेहता, चन्द्र बल्लभ कापड़ी, रामू जोशी आदि उपस्थित रहे।

To Top