उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में प्रथम स्थान मिलने पर लालकुआं में शहरी विकास मंत्री कैड़ा ने विकास कार्यों पर की वाहवाही…. देखें वीडियो…

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर आयोजित भव्य संगोष्ठी कार्यक्रम में उत्तराखंड के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते हुए नगर पंचायत लालकुआं से आने वाले समय में और अधिक तरक्की करने के लिए प्रेरित किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर हाल में धन की कमी नहीं आएगी।
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर लालकुआं नगर पंचायत द्वारा आयोजित में भव्य संगीत संध्या एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि लालकुआं नगर पंचायत प्रदेश की मॉडल नगर पंचायत है, इसे और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए वह यहां की बोर्ड के साथ सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत लालकुआं के पर्यावरण मित्रों, नगर वासियों और नगर पंचायत के कर्मठ बोर्ड की बदौलत इस नगर पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने नगर पंचायत लालकुआं के निवासियों एवं नगर पंचायत से जुड़े लोगों से कहा कि वह और अधिक मेहनत करके इस नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान दिलवा सकते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार और नगर विकास से जो भी सहयोग उन्हें चाहिए वह हर हाल में दिया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि जल्द ही लालकुआं को गौला रोड मैं फ्लाईओवर एवं लालकुआं नगर पंचायत के विस्तारीकरण का तोहफा दिया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत लालकुआं को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान से सम्मानित किए जाने पर आयोजित स्वच्छता गोष्ठी और भव्य रंगारंग कार्यक्रम में हजारों नगर वासियों ने शिरकत की, तथा कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र भारतीय सेना का प्रसिद्ध बैंड (रानीखेत) का उत्कृष्ट प्रदर्शन सबसे अधिक सराहा गया।
इस अवसर पर एचसीएम स्कूल और होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों एवं नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों नगर पंचायत के निवर्तमान अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, वर्तमान अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मौजूद रहें। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, कैलाश चंद्र पंत, वरिष्ठ महिला नेत्री उर्मिला मिश्रा, रवि शंकर तिवारी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, बॉबी संभल, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, शबनम, दीप्ति पांडे, नेहा आर्या, कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, अरुण जोशी, इंद्र सिंह पनेरी, प्रकाश मिश्रा, नारायण सिंह बिष्ट, नगर पंचायत के लिपिक सोनू भारती, मनोज बर्गली, कामेश भंडारी, कृष्ण कुमार और गोविंद सिंह राणा सहित सैकड़ो नगर वासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट ने किया।
फोटो परिचय- लालकुआं नगर पंचायत को उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा व अन्य

To Top