उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर लालकुआं बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ में हुए विभिन्न योगासन कार्यक्रम….. पढ़ें विस्तृत खबर

लालकुआं। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग शिविरों में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगासन कर प्रशिक्षित योगाचार्यो से योग के विभिन्न गुर सीखें।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निकटवर्ती इंटर कॉलेज के प्रांगण में द्वारा प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक दीपक देव ने विभिन्न योगासनों को करवा कर उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि नियमित रूप से जो व्यक्ति योग करता है वह हमेशा निरोगी रहता है। उन्होंने कहा कि लंबा जीवन जीने एवं स्वस्थ रहने के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने कहा कि योग के कुछ आसन तो इतने महत्वपूर्ण है कि उनको करने से मनुष्य की कुछ लाइलाज बीमारियां भी ठीक हो जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी। उक्त कार्यक्रम में योग से निरोग रखने के गुण सिखाए गये, जिसमें कपालभाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम सूर्य नमस्कार सहित दर्जनों आसन सिखाये गए।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी पर आए आए पैरामिलिट्री के कमांडो को बिंदुखता में जबरन कार से उतार कर नशेड़ियों ने किया अधमरा……………. एसटीएच में भर्ती…………….


इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, पूर्व सैनिक सुंदर सिंह खनका, हरीश चंद्र गुरुरानी, चंचल सिंह कोरंगा, इंदर सिंह, शंकर सिंह चौहान, दलबीर सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, गोविंद फुलारा, प्रकाश मिश्रा, राजीव चौहान, प्रताप सिंह, पूर्व, नंदन सिंह राणा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, दीपक जोशी, पुष्कर दानू, प्रमोद कॉलोनी, देवेंद्र बिष्ट, नवीन पपोला, भगवान सिंह धामी, प्रियंका जोशी, गीतांजलि जोशी सहित अनेकों पूर्व सैनिक और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं द्वारां लागू किये जा रहे संपत्ति कर के खिलाफ इन लोगों ने उठाया यह कदम............. विधायक ने दिया यह आश्वासन...............


योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल लालकुआं द्वारा डॉर्बी मैदान में प्रातः 6 से 7 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक राधेश्याम यादव द्वारा भिन्न भिन्न आसन करा कर योग से होने वाले सभी लाभों को विस्तार से बताते हुवे कहा कि योग करने से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सेतिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, संजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चौधरी सर्वदमन सिंह, संजय अरोड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी संभल, मीना रावत, चंद्रकला, ममता चौहान, धीरज भट्ट, पंकज पांडे, पंकज बिष्ट, चंद्रेश भाटिया, विनोद पांडे, प्रमोद अग्रवाल और अनिल मेलकानी सहित भाजपा के कई वरिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 34 वी बटालियन द्वारा विश्व योगा दिवस के अवसर पर भव्य योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने सभी हिंमवीरों को विभिन्न योगों का प्रशिक्षण दिया, कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक दीपक कांडपाल ने किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी एवं हिमवीर उपस्थित थे। इसके अलावा लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़ दीना में राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भूवन चंद्र गुणवंत के नेतृत्व में भव्य योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर गुणवंत ने प्राणायाम के विभिन्न विधाओं से क्षेत्रवासियों को अवगत कराया।
फोटो परिचय- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिन्दुखत्ता में योगासन करते क्षेत्रवासी।
फोटो परिचय- आइटीबीपी की 34 वी बटालियन परिसर में योगासन करते हिमवीर ।

To Top