लालकुआं ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी के 100 वें जन्मदिन व पुण्यतिथि पर लालकुआं, बिंदुखत्ता व हल्दुचौड़ में वृहद कार्यक्रमों का आयोजन कर न केवल उन्हें याद किया गया बल्कि जन सेवकों से राज्य के विकास के लिए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इधर हल्दुचौड़ के डूंगरपुर पंचायत घर में स्वर्गीय पंडित नारायण तिवारी की मूर्ति का विधिवत पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अनावरण किया।
हल्दूचौड़ स्थित डूंगरपुर पंचायत घर में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के सहयोग से पंडित तिवारी के जन्म एवं पुण्यतिथि पर आयोजित एक वृहद कार्यक्रम में पंडित नारायण दत्त तिवारी की प्रतिमा का अनावरण पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि वर्तमान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल व पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा पंडित तिवारी विशाल वट वृक्ष थे और पार्टी वाद तथा राजनीति से ऊपर उठकर जन भावनाओं का आदर कर राज्य के विकास के प्रति हमेशा सजग रहते थे। उन्होंने कहा जहां आम जनमानस वर्तमान की बात करता था वे भविष्य की कार्य योजनाएं स्थापित कर उनको मूर्त रूप देते थे। उनकी कार्यशैली की न केवल पार्टी कार्यकर्ता प्रशंसा करते थे बल्कि विपक्षी भी हमेशा उनके मुरीद रहे, और यही कारण था कि सार्वजनिक जीवन मे वे हमेशा लोगों के चहेते रहे। उन्होंने आज के जनसेवकों से भी उनके आदर्शों पर चलकर राज्य के विकास के लिए आगे आने का आवाहन किया।
यहां बिंदुखत्ता स्थित जनता इंटर कॉलेज काररोड में स्थापित स्व0 नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति स्मारक स्थल पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर क्षेत्र के गणमान्य लोंगो ने सर्वप्रथम श्री तिवारी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की बिंदुखत्ता का अस्तित्व और उसकी पहचान स्व0 पंडित तिवारी के नाम से है।
इस अवसर पर सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं व कांग्रेसियों ने पंडित तिवारी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए न केवल उन्हें याद किया बल्कि बिंदुखत्ता के विकास व अस्तित्व के लिए पंडित तिवारी के योगदान को सैकड़ो वर्षों तक ना भुला पाने की बात दोहराई।
लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिन्दुखत्ता पुष्कर सिंह दानू, लालकुआं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे, बरेली रोड के अध्यक्ष कैलाश दुम्का, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र खनवाल, ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, महामंत्री प्रदीप बथ्याल, भगवान धामी, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, पूर्व चेयरमैन अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शंकर तिवारी, प्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह चौहान, मोहन कुंड़ाई, प्रमोद कालोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी खजान पांडे, माया देवी गोविंद वल्लभ भट्ट सहित दर्जनों प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओ व गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने किया। इस बार स्वर्गीय तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी अधिक नजर आई।
