उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यक्रम……….. की गई दीर्घायु जीवन की कामना………….. देखे आकर्षक वीडियो……………

……

लालकुआं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर युवा भाजपा नेता शुभम अंडोला ने विभिन्न संस्थाओं में जाकर फल प्रसाद वितरित किया, एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया, साथ ही गोधाम हल्दुचौड में जाकर गौ माता को फल और गुड़ खिलाये।

युवा प्रदेश उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए, वहीं हल्दूचौड़ निवासी युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी शुभम अंडोला के नेतृत्व में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें सर्वप्रथम मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को फल इत्यादि का वितरण किया और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला गौरक्षा केंद्र हल्दूचौड़ में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया, इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की गयी, जिसके बाद गौधाम में गोवंशीय पशुओं को गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर शुभम अंडोला ने कहा कि युवा प्रदेश उत्तराखंड को ऊर्जावान मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी मिले हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है ऐसे मुख्यमंत्री प्रदेश को कम ही मिलते हैं जिनके लिए लोग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके उनके जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं भाजपा नेता संदीप कुकसाल और पूर्व ग्राम प्रधान BD खोलिया ने भी मुख्यमंत्री धामी के लिए दीर्घायु की कामना की, और कहा कि प्रदेश के सतत विकास के लिए धामी बहुत जरूरी है क्योंकि उनके नेतृत्व में प्रदेश को एक अलग ही पहचान मिली है साथ ही गौधाम हल्दुचौड़ के गौ सेवकों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता शुभम अंडोला, भाजपा किसान मोर्चा नैनीताल के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल, भैरव दत्त खोलिया, एडवोकेट प्रकाश सनवाल, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पूर्व ग्राम प्रधान BD खोलिया, नवीन देवराड़ी, दीपक जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन दुर्गापाल, गोपाल जोशी, दयाल भट्ट, गौसेवक नारदमुनि दास महाराज, गोपीनाथ दास महाराज, नरेश सिरोही सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

To Top