उत्तराखण्ड

आगामी नगर पंचायत लालकुआं के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह बनाई रणनीति………… पढ़ें विस्तृत खबर……….

भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा एवं स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का किया आह्वान

लालकुआं। भाजपा के शक्ति केंद्र संख्या दो की कार्यशाला के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सलाहकार हेमंत नरूला ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय निकाय एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।


श्री सिंह सभा लालकुआं के प्रांगण में आयोजित शक्ति केंद्र संख्या 2 की कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सलाहकार हेमंत नरूला ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी क्षेत्रवासियों को दें, उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास, के तहत जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है।
शक्तिकेंद संयोजक राजकुमार सेतिया ने शक्ति केंद्र में पड़ने वाले बूथों के गठन, पन्ना प्रमुख, मन की बात कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल के अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया, इस अवसर पर मंडल के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह लोटनी, अरुण जोशी, शक्ति केंद्र के प्रभारी संजय अरोड़ा, राजीव मोहन बिरखानी, सर्वदमन चौधरी, महिला मोर्चा तारा पाण्डे, अनिल सिंह, संजीव शर्मा, धर्मवीर गौतम, धर्मवीर मौर्या, बॉर्बी संभल, प्रेमनाथ पंडित, विनोद शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश राजपूत, नित्यानंद, अरुण गौतम, नफीस खान, जमील अहमद, परमांशु श्रीवास्तव, महेश कश्यप, मुन्नी जीना, रंजू देवी व पंचम लाल उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- लालकुआं में आयोजित शक्ति केंद्र की कार्यशाला को संबोधित करते पन्तनगर एयरपोर्ट के सलाहकार हेमंत नरूला

To Top