उत्तराखण्ड

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की पूर्व संध्या पर बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकाले गये मशाल जुलूस में उमड़े दिग्गज………………..

लालकुआं। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की 25वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिंदुखत्ता से लालकुआं तक मशाल जुलूस निकाल कर भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जय घोष के साथ भ्रमण किया।
गुरुवार की शाम 7 बजे शहीद स्मारक (बिंदुखत्ता काररोड) में एकत्रित भारतीय जनता युवा मोर्चा बिंदुखत्ता, भाजपा मंडल बिंदुखत्ता, भाजपा मंडल लालकुआं, हल्दूचौड़ भाजपा मंडल और युवा मोर्चा लालकुआं के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक स्थल से मशाल जुलूस निकाला, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता ध्वनि विस्तारक यंत्रों की धुन में जय घोष करते हुए लालकुआं की ओर को रवाना हुए जो कि लालकुआं नगर में घूमते हुए रेलवे स्टेशन तिराहे पर पहुंचा तथा जनसभा के रूप में तब्दील हो गया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कारगिल के वीर शहीद अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए, स्टेशन तिराहे पर वरिष्ठ भाजपाइयों ने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कारगिल में शहीद हुए देश के वीर जवानों की गाथा सुनाई, तथा कारगिल विजय दिवस के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया, इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आयोजक मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा बिंदुखत्ता मनीष बोरा, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रदेश मंत्री शुभम चंद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पन्त, लाल कुआं के मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव, बॉबी संभल, सुरेंद्र सिंह लोटनी, रंजन बर्गली, कुलदीप कुलियाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहित दुम्का, रमेश कुनियाल, बलवंत खोलिया और सोनू पांडे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय- कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर लालकुआं में मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता

To Top