लालकुआं। दीपावली महापर्व आज पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का महापर्व आप सभी के जीवन में प्रकाश लाये और सभी के जीवन में उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह विधानसभा चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है, और क्षेत्र में खुशहाली बनी हुई है। उन्होंने कहा कि डॉ बिष्ट द्वारा लालकुआं विधानसभा को जो मॉडल विधानसभा बनाने का संकल्प लिया था वह अब पूरा होने जा रहा है। लालकुआं, बिन्दुखत्ता, बरेली रोड और गौलापार तेजी से तरक्की कर रहे हैं, जिसके चलते इस विधानसभा में अधिकांश लोग भाजपा का गुणगान कर रहे हैं।
