उत्तराखण्ड

होली के मौके पर पार्टी-शार्टी करने के लिए ले जा रहे थे भारी मात्रा में शराब, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया त्यौहार खराब

होली के पर्व में परोसे जाने वाली कच्ची शराब को पुलिस ने अभियुक्त से कच्ची शराब बरामद कर किया गिरफ्तार

दिनांक 17 मार्च 2022 को होली पर्व के दृष्टिगत दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग के दौरान पुलिस टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान कांस्टेबल अरविंद चंदेल कांस्टेबल कुंदन सिंह के द्वारा भाखड़ा पुल मोड़ से एक व्यक्ति होशियार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ककराला गुलर भोज थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 68/2022 धारा 60(i) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर के वरिष्ठ व्यापारी का आकस्मिक निधन होने से परिवार में मचा कोहराम……..

गिफ्तार अभियुक्त:- होशियार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ककराला गुलर भोज थाना थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष

पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक नीरज चौहान चौकी प्रभारी आम्रपाली
2- कांस्टेबल अरविंद चंदेल
3- कांस्टेबल कुंदन सिंह

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन ने सुबह 12 अधिकारी किये निलंबित….. शाम को दो जिलों के बदले डीएम…… पढ़े आदेश…..

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल

To Top