Uncategorized

मोटरसाइकिल स्लिप होने के बाद चोटिल परिवार सड़क पर तड़प रहा था तभी देवदूत बनकर पहुंचे यह और..….…

मानवता की परिभाषा को किया सार्थक, दुर्घटना में चोटिल परिवार को दिया नया जीवन , परिवार ने किया तहे दिल से चोरगलिया पुलिस को दिया  धन्यवाद।

दिनांक 16 मार्च 2022 को एक व्यक्ति मोहम्मद नाहिद उसकी पत्नी बिसरा देवी व उनका 1 वर्षीय पुत्र निवासी इस्लामनगर गोटिया थाना–खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर, शाम के समय अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK 06 AS 1395 मे सवार होकर हल्द्वानी से खटीमा को जा रहे थे। तभी चोरगलिया क्षेत्र के काठबांस के पास चालक की मोटरसाइकिल फिसलने से स्वयं तथा साथ में पत्नी बिसरा देवी तथा बेटा भी चोटिल हो गए। इसी दौरान चोरगलिया पुलिस भी क्षेत्र में सायं कालीन गस्त में थी, पुलिस को मोटरसाइकिल चालक का परिवार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। तीनों लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे।जिन्हे देखकर चोरगलिया पुलिस ने पूरे परिवार को घटनास्थल से अपने सरकारी वाहन में बैठा कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पूरे परिवार को उनके घर भेजा गया। चोटिल परिवार तथा उनके परिजनों द्वारा पुलिस का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय कार्य को बहुत सराहा।

पुलिस टीम थाना चोरगलिया
1.उ0नि0 राजेश जोशी।
2.का0 हीरा सिंह।
3.हे0का0 भगवान सिंह।
4.का0भारत भूषण।
4.चालक मुकेश नेगी।

मीडिया सैल हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल।

To Top