उत्तराखण्ड

अचानक रिवाल्वर से चली गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत… क्षेत्र में फैली सनसनी…

रामनगर। क्षेत्र में अचानक रिवाल्वर से गोली चलने के चलते एक व्यक्ति की हुई मौत की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है कि किस प्रकार गोली चली और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां रामनगर के ग्राम उमेदपुर में बुजुर्ग ने खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना के परिजन स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक काफी समय से बीमारी के चलते तनाव में बताए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस समय होगी सुनवाई... देखें लेटेस्ट अपडेट...

जानकारी के अनुसार उमेदपुर निवासी रसपाल – सिंह (78) पुत्र ऊधम सिंह पत्नी बलवीर कौर के – साथ रहते थे। शनिवार को पत्नी व नौकर घर के – बाहर थे। इस बीच उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दायीं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी व कर्मचारी घर के भीतर पहुंचे। इस दौरान रसपाल सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। पुलिस बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कनाडा और छोटा बेटा अमेरिका में है। रसपाल सिंह लंबे समय से दमे की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। इसके चलते वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

To Top