राष्ट्रीय

बहुचर्चित रघुवंशी हत्याकांड का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा…….. पत्नी समेत चार गिरफ्तार…….. झकझोर देने वाली कहानी……….

इंदौर। मध्यप्रदेश से हनीमून मनाने मेघालय गए देश के बहुचर्चित रघुवंशी हत्याकांड में चौकाने एवं झकझोर देने वाले मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ‘एक्स’ पर लिखा, राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।इससे पहले डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी की ओर किराए पर बुलाए गए लोगों ने की। उन्होंने बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। उन्होंने कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नोंग्रांग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें किराए पर लिया था। अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय पहुंचे एक जोड़े के लापता होने का मामला काफी दिनों से चर्चा में था। 23 मई को जब यह जोड़ा लापता हुआ, तब माना जा रहा था कि मेघालय के सोहरा क्षेत्र में घने जंगलों और कम आबादी की वजह से पति-पत्नी की खोज-खबर नहीं मिल पा रही है। इसके बाद मामला उलझता चला गया। लापता युवक का शव दो जून (सोमवार) को 150 फीट गहरी खाई में मिला था।
इंदौर के इस जोड़े के लापता होने का केस राजा का शव मिलने के बाद और उलझ गया था। दरअसल, भारी बारिश के बीच मेघालय पुलिस ने ड्रोन्स के जरिए राजा का शव ढूंढा। उनका शव बुरी तरह सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। परिजनों ने एक टैटू के जरिए शव की पहचान की। हालांकि, राजा के शव के आसपास खोजबीन पर भी सोनम का कुछ पता नहीं चला। इतना ही नहीं राजा का शव वोइसाडोंग नाम की जगह पर मिला। इस खोज अभियान में एसडीआरएफ, स्पेशन ऑपरेशन टीम और एक माउंटेनियरिंग क्लब भी शामिल था। वोइसाडोंग में जहां शव मिला, वह जगह राजा-सोनम की तरफ से किराए पर ली गई स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यह फासला मामले में और शक बढ़ाने वाला बना। राजा के शव के पास से न उनका मोबाइल मिला, न पर्स, और न ही राजा की पहनी सोने की चेन और अंगूठी। सिर्फ उसकी स्मार्टवॉच ही कलाई पर बंधी मिली थी।
इससे पहले बीते दिनों मामले एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ था। दरअसल, एक पर्यटक गाइड ने दावा किया था कि जिस दिन यह जोड़ा लापता हुआ, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। 23 मई को दंपती लापता हुआ था। राजा का शव 2 जून को एक गहरी खाई में मिला था।
मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया था कि उन्होंने दंपती को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने कहा था कि वह इंदौर के दंपती को पहचानते हैं, क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को किराये पर कर लिया था।
उन्होंने बताया था कि चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए। अल्बर्ट ने दावा किया था कि जब मैं मावलाखियात पहुंचा, उनका स्कूटर वहां नहीं था। इंदौर के दंपती का किराये का स्कूटर मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर सोहरारिम में पाया गया और उसमें चाबी लगी हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के हल्दूचौड़ आने से पूर्व हाईवे में गिरी खनन सामग्री बनी दुर्घटना का सबब…….. देखें वीडियो……..

एक-एक सुराग जोड़े
मेघालय पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर ने किया। जांच में कई अहम सुराग सामने आए।

यह भी पढ़ें 👉  गलत एड्रेस दर्ज कर युवक युवती ने भीमताल होटल में लिया कमरा….. युवती की झील में मिली लाश……. युवक लापता…. ……

सीसीटीवी फुटेज: 21 मई की एक फुटेज में राजा और सोनम शिलांग के एक होमस्टे में चेक-इन करते दिखे। यह उनकी आखिरी तस्वीर थी।

बरामद सामान: शव के पास से एक महिला की सफेद शर्ट, दवा की स्ट्रिप, स्मार्टवॉच, और एक टूटी मोबाइल स्क्रीन मिली। राजा की सोने की चेन, अंगूठी और पर्स गायब थे, जिससे लूट की आशंका बनी।
हथियार का खुलासा: पुलिस ने एक ‘दाओ’ (पारंपरिक चाकू) बरामद किया, जिसे हत्या में इस्तेमाल होने का शक था। यह नया और खास इस अपराध के लिए खरीदा गया था।

बांग्लादेश बॉर्डर से कनेक्शन
जांच ने तब नाटकीय मोड़ लिया जब स्कूटी की लोकेशन शिलांग के पास बांग्लादेश सीमा के करीब पाई गई। राजा के भाई विपिन ने दावा किया कि इलाके में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला एक गैंग सक्रिय है, जो पुरुषों की हत्या कर महिलाओं को अगवा करता है। इस आशंका ने मानव तस्करी की थ्योरी को हवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल में महिला तीमारदार से युवक ने की छेड़छाड़…. मचा हड़कंप…..

चौंकाने वाला खुलासा: सोनम का सरेंडर
17 दिन बाद, 8 जून 2025 को, सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। उसने गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया और सनसनीखेज खुलासा किया कि उसने ही राजा की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। मेघालय के डीजीपी आई नोग्रांग ने पुष्टि की कि सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मध्य प्रदेश के तीन हमलावर शामिल थे। सोनम को गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहां वह पूछताछ के लिए तैयार नहीं थी।
गाइड की गवाही से मिला नया एंगल
मावलखियात के गाइड अल्बर्ट पीडी ने बताया कि 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास उन्होंने राजा और सोनम को तीन पुरुषों के साथ 3000 सीढ़ियां चढ़ते देखा था। यह गाइड पहले भी कपल से मिल चुका था, लेकिन उन्होंने उसकी सेवाएं ठुकरा दी थीं। इस गवाही ने पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में मदद की।

सियासी हलचल और सीबीआई जांच की मांग
परिवार और रघुवंशी समुदाय ने स्थानीय पुलिस की शुरुआती लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मामले में हस्तक्षेप किया। मेघालय के मंत्री एलेक्ज़ेंडर लालू हेक ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से जांच का आश्वासन दिया।

क्या थी हत्या की वजह?

पुलिस और सूत्रों के मुताबिक, यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। सोनम ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की साजिश रची। हालांकि, उसकी चुप्पी ने कई सवाल छोड़ दिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच से हत्या की सटीक वजह का खुलासा होना बाकी है।

To Top