उत्तराखण्ड

लापता मोटाहल्दू की छात्रा की तलाश में पुलिस ने चार घंटे तक चप्पा चप्पा छाना… यह बोले अधिकारी… देखें वीडियो..

घर को लौट रही कक्षा 10 की छात्रा मोटाहल्दू क्षेत्र में अचानक हुई गायब, झाड़ियां में स्कूल ड्रेस बरामद, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और पुलिस छानबीन में जुटी,

लालकुआं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटाहल्दू में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल से घर आते समय रास्ते में पढ़ने वाली झाड़ियां में अचानक रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई, जिसकी स्कूल ड्रेस झाड़ियों के बीच से बरामद हुई है। जबकि छात्रा की तलाश पुलिस, परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा शुरू कर दी गई है। वहीं क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
यहां मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर को लौट रही थी रास्ते से अचानक लापता हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू क्षेत्र में निवास करने वाले सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय जो कि कक्षा 10 की छात्रा थी, स्कूल से वापस घर महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप काली मंदिर को लौट रही थी, घर को जाने के लिए झाड़ियों के बीच से रास्ता निकलता है, उन्ही झाड़ियों के बीच से अचानक लापता हो गई। बच्ची की स्कूल ड्रेस झाड़ियां के बीच पड़ी हुई मिली हैं। परंतु बच्ची के घर नहीं पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल दलबल सहित मौके पर पहुंच गए, और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही फोरेंसिक विभाग की टीम एवं डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, डॉग स्क्वायड घटनास्थल से मोटाहल्दू तक गया, वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने दोपहर लगभग 3 बजे से शाम 7 बजे बाद 4 घंटे से भी अधिक समय तक क्षेत्र की झाड़ियां से लेकर हाईवे के तमाम इलाकों को छान मारा, बालिका की तलाश के चक्कर में पुलिस ने कई गांव में चप्पा चप्पा देख डाला, कई मकानों में बिना सत्यापन के बाहरी लोग रहते पाए गए, वहीं उक्त बालिका के घर के पास स्थित एक फैक्ट्री में लिखा हुआ तो मिला कि आप कैमरे की नजर में है, परंतु कैमरा खराब निकला, पुलिस के मुताबिक उक्त सभी का चालान किया जाएगा।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि पुलिस, एसओजी फोरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा मामले में जानकारियां जुटाई जा रही हैं, साथ ही बालिका के घर के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।
फोटो परिचय- बालिका के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन में सर्च अभियान चलते पुलिस अधिकारी

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के सभी निजी स्कूलों की मान्यता और अन्य कागजातों की होगी जांच…

Ad Ad Ad
To Top