राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से होंगी मुख्यमंत्री का चेहरा, किया बड़ा खुलासा….. पढ़ें खबर

विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाले प्रियंका गांधी चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में गठबंधन की बनने वाली सरकार में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। पत्रकारों द्वारा प्रियंका से जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या आपको कोई दूसरा चेहरा दिखाई देता है। चुनाव के बाद क्या किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो।
प्रियंका ने बताया कैसे पूरा करेंगी 20 लाख नौकरियों का वादा
वादे कैसे पूरे होंगे इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 लाख नौकरियों में से 12 लाख नौकरियां ऐसी हैं जिनके सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसका बजट भी सरकार के पास है। आठ लाख अन्य नौकरियों को स्वरोजगार के जरिए अवसर पैदा करेंगे।

To Top