रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राम्हण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य किये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का संचालन निरस्त किया जायेगा-
(1) जम्मूतवी-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12208 एक्सप्रेस 11 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(2) काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच चलने वाली 12207 एक्सप्रेस 13 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(3) काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल के बीच चलने वाली 12210 एक्सप्रेस 12 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(4) कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12209 एक्सप्रेस 13 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।
