उत्तराखण्ड

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह लिया संकल्प

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने जहां कांग्रेस के इतिहास पर चर्चा की। वहीं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को आजाद कराने वाली पार्टी है, और आज भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपना सब कुछ न्योछावर करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तथा देश को आज इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लेते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलायी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, गुरदयाल सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह मंटू, हरीश देवराड़ी, राम सागर यादव, हरीश सुयाल, मनोज सिंह और रजनी सेठ सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

To Top