उत्तराखण्ड

रिंकिया के पापा ने लालकुआं में मचाई धूम….. देखें वीडियो

लालकुआं। भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के प्रचार में आये भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से क्षेत्र में समा बांध दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी एवं भोजपुरी गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी।
लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के प्रचार में पहुंचे मनोज तिवारी ने “रिंकिया के पापा” गीत सुना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाए। तथा भोजपुरी गायन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी खूब तारीफ की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगे। इस दौरान डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत सब जगह से हार कर अब लालकुआं में हारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें इस बार भी हार का सामना ही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चंदन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, सोनू पांडे, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, रामसिंह पपोला, इंदर सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी का नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के इस क्षेत्र में मनाया जन्मदिन……………… देखें वीडियो……………….


फोटो परिचय- लालकुआं में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते भोजपुरी गायक मनोज तिवारी व अन्य

To Top