हल्द्वानी। हल्द्वानी में रोडवेज स्टेशन की ओर आ रही यात्रियों से खचाखच भरी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बस से आग की तेज लपटे निकलने लगी, और सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया, गाड़ी के पीछे चल रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजू नाथ टीसी की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
जब एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने अपनी गाड़ी से ओवरटेक कर रुकवाई रोडवेज
टायर में लगी आग पर पाया काबू, सुरक्षित निकाले गए 10 मुसाफिर
आज रात्रि लगभग 10:05 बजे नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर *एक संभावित बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने अपनी सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए एक चलती रोडवेज बस में लगी आग को समय रहते नियंत्रित* कराया।
एसएसपी नैनीताल क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी भोटिया पड़ाव के पास नैनीताल रोड पर उनके आगे चल रही Uk07PA6128 रोडवेज बस (अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रही) के टायर के नीचे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
चालक शिव राज सिंह बिष्ट
पूर्ण सिंह, निवासी अल्मोड़ा
इस गंभीर खतरे से अनजान था।
तत्काल रेस्क्यू और राहत कार्य
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल अपने वाहन से बस को ओवरटेक कर उसे रुकवाया।
बस रुकते ही उन्होंने स्वयं मौके पर मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम चालक व गनर के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पास ही स्थित पेट्रोल पंप से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए गए और एसएसपी ने टीम के साथ मिलकर टायर में लगी आग पर काबू पाया। साथ ही कंट्रोल रूम को सूचित कर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया।
10 सवारियों की सुरक्षित बचाई गई जान
बस में सवार लगभग 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने हेतु तत्काल वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सुरक्षित रवाना किया गया।
एसएसपी का संदेश
इस अवसर पर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि—
जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी वाहन चालक यात्रा के दौरान अपने वाहनों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच करते रहें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।





