उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ठंडी सड़क में फूड वैन में लगी आग से मची अफरा-तफरी…. देखें वीडियो

अज्ञात कारणों के चलते फूड वैन में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई, आनन-फानन में जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक फूड वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई, यहां हल्द्वानी के ठंडी सड़क में आज शाम के समय एक फूड वैन में आग लग गई, जिससे देखते-देखते आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, जहां फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, परंतु तब तक उक्त वैन जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी,

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की तेरहवीं पर तमाम गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...

आग लगने के चलते ठंडी सड़क और उसके आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति हो गई थी, जिसे सीपीयू ने मुश्किल से हटाया।फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है, बताया जा रहा है कि गैस लीकेज होने के चलते फूड वैन में आग लग गई और देखते-देखते फूड वैन पूरी जलकर खाक हो गई।

To Top