उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज…. पढ़ें विस्तृत खबर

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। एसडीएम के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्रिकेटर हरभजन, इरफान पठान और प्रवीण के नाम से लाखों वसूलने वाला सरगना गिरफ्तार... पढ़ें इस इस तरह रची गई साजिश... देखें वीडियो.

एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह लगभग 11:00 बजे ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि उप जिलाधिकारी को तलाश करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है, फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल सका है। और उनका निजी फोन भी स्विच ऑफ है।

To Top