उत्तराखण्ड

खत्ता क्षेत्र की समस्याएं देख दंग हुए कोश्यारी, कहा जल्द होगा समाधान

युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने नगर से लगते हुए वन गुर्जरों के गांवों एवं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी, तथा उनका त्वरित गति से समाधान कराने का भरोसा भी दिलाया।
दीपेंद्र कोश्यारी प्रातः से दोपहर बाद तक यहां टांडा रेंज स्थित चीड़खत्ता, सांपकठानी खत्ता, वार्ड नंबर 1 स्थित नेहा रोटी बैंक और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने उक्त क्षेत्र के निवासियों एवं कारोबारियों की समस्याएं सुनते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर वन गुर्जरों एवं खत्तावासियों ने विद्युत, दूरसंचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की मांग उठाई। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों एवं मोटर स्त्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। दीपेंद्र कोश्यारी ने सभी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के नामित सभासद संजय अरोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण प्रकाश बाल्मीकि, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, गामा गुर्जर, मेहरबान सिंह, राहुल चौधरी, रोहन बाल्मीकि, जावेद, तौफीक उमर, हरीश चंद्र सिंह रजवार सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

To Top