उत्तराखण्ड

फिसल कर गिरने से वरिष्ठ पत्रकार का निधन……………. परिवार में मचा कोहराम………. …… नैनीताल जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर………………

हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार एवं देवभूमि मीडिया क्लब रामनगर के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै (जित्तू) का आकस्मिक निधन हो गया। जितेंद्र पपनै अमर उजाला समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार थे। उनकेआकस्मिक निधन से नैनीताल जनपद में शोक की लहर है।
सीढ़ियों से गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र पपने का निधन सुबह तड़के हुआ। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 30 साल से
सक्रिय थे और अमर उजाला से जुड़े रहे। परिवार में उनके निधन से कोहराम मचा हुवा है,
बताया जा रहा है कि घर के भीतर ही सीढ़ियों से फिसल कर गिरने के बाद
उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतयेष्टि शाम 4 बजे की जाएगी।

To Top