उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता की बसासत के गवाह वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस पीसीसी सदस्य का आकस्मिक निधन

लालकुआं।

कांग्रेस के तीन बार 17 साल तक ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सैनिक तथा सस्ता ग़ल्ला विक्रेता बलवंत सिंह दानू (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, आज प्रातः 9 बजे उनकी शवयात्रा उनके निवास स्थान से चित्रकला घाट रानीबाग को रवाना हुई ।
बलवंत सिंह दानू ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के प्रबंधक रहे तथा विभिन्न सामाजिक समितियों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए। बिंदुखत्ता की बसासत और विकास में उनका अहम योगदान रहा। वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे और आमजन की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।
उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बिंदुखत्ता के समग्र विकास के लिए बिंदुखत्ता के विभिन्न संगठनों के बैनर तले वर्षों तक संघर्ष करने वाले तथा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाओ के नारे को लेकर सामूहिक नेतृत्व में आगे रहने वाले बलवंत सिंह दानू ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली l बिंदुखत्ता के विकास एवं उक्त क्षेत्र में समुचित सुविधाएं देने की मांग को लेकर जहां उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश के लखनऊ विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी से समस्याओं को रूबरू करा कर समाधान करवाया, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक हरिश्चंद्र दुर्गपाल के करीबी होने के कारण बिंदुखत्ता में विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके निधन से पूरे बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर है। जैसे ही क्षेत्रवासियों को पता चला है कि बलवंत दानू हमारे बीच नहीं रहे तो भारी संख्या में गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उनके घर में एकत्र हुए। बलम दोनों अपने पीछे भारा बड़ा परिवार छोड़ गए हैं जिनमें उनकी पत्नी, दो बेटे व उनका परिवार है, साथियों उनके भाई खिलाफ सिंह दानू पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के अध्यक्ष हैँ, शोकाकुल भाई पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, नरपत दानू, बेटे सुरजीत दानू, हरीश दानू, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, संध्या डालाकटी, किरन डालाकोटी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, विरेन्द्र दानू, पंकज दानू, मनोज दानू, दीपक दानू, प्रमोद कलोनी, हरीश जोशी, सरकारी सस्ता गल्ला संगठन के पदाधिकारी व सदस्य सहित भारी संख्या क्षेत्रवासियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

To Top