उत्तराखण्ड

लालकुआं के वरिष्ठ युवा नेता का ह्रदय गति रुकने से हुवा निधन………….परिवार में मचा कोहराम…………

लालकुआं। अत्यन्त मिलनसार एवं मृदु भाषी भारतीय जनता पार्टी के नेता बिंदुखत्ता इंद्रा नगर प्रथम निवासी बलवंत सिंह दानू का ह्रदय गति रुलाने के बाद इलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति चिकित्सालय में निधन हो गया। बलवंत सिंह दानू बिंदुखत्ता भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट और किडनी की समस्या थी, जिसका इलाज बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में चल रहा था, आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है, उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 5 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर किया जाएगा।

To Top