हल्द्वानी। शहर निवासी महिला डॉक्टर ने एक परिवार पर मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यहां मानपुर उत्तर, रामपुर रोड निवासी पेशे से डॉक्टर महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके घर में पुताई का काम करने वाले दिलीप ने मकान बनाने के नाम पर करीब 1 लाख 63 हजार रुपये उधार लिए। बाद में रकम वापस नहीं की। 16 सितंबर 2024 को दिलीप, उसका बेटा अजय, पत्नी बिपाशा, सौरभ समेत 12 लोगों ने उसपर हमला कर दिया।
महिला डॉक्टर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी दो अंगूठी, मंगलसूत्र, मोबाइल चोरी किया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद चौकी भोटियापड़ाव में शिकायत देने पर
संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई और समझौते का दबाव बनाया गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में चार नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।





