उत्तराखण्ड

सनसनी:- पति को एक मकान में बुलाया और प्रेमी से उसकी करवा दी हत्या….. पढ़ें ऐसे खुला मामला….. सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तराखंड में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी मामला यहां देहरादून क्षेत्र का है। सहसपुर थाना के ग्राम बालूवाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को ग्राम बालूवाला में एक घर में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गुमान सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।
इस संबंध में मृतक गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर थानाध्यक्ष सहसपुर ने मामले की जांच को टीम गठित की।मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस पर पुलिस ने रणजीत सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह निवासी गजा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता सेलाकुई देहरादून और आशा यादव पूर्व पत्नी स्व गुमान सिंह निवासी सेलाकुई देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से दो सिम कार्ड, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल बरामद की।
पूछताछ में मृतक की पत्‍नी आशा ने बताया कि मेरा पति गुमान सिंह से वर्ष 2013 में तलाक हो गया था। बच्चे पति के पास ही थे। वह बच्‍चों का ख्याल नहीं रखता था। वह लगातार संपत्ति को बेचकर अपने ऐसो आराम पर खर्च कर रखा था।आशा ने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात रणजीत सिंह नेगी से हुई। उसने प्रेमी को पति के बारे में बताया। इस पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत मैंने पति को अपने बालूवाला स्थित घर पर बुलाया। उसे खाने में नींद की गोली दी। जब वह सो गया तो उसका गला घोटकर हत्या कर दी।

To Top