उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता की बसासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित……

लालकुआं। दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं बिंदुखत्ता की बसासत में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले भूमिहीन नेता स्वर्गीय ज्ञान सिंह गुसाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें याद किया।
स्वर्गीय ज्ञान सिंह गुसाईं की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके आवास में एकत्रित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि भूमिहीन संगठन के महामंत्री स्वर्गीय ज्ञान सिंह गुसाई ने बिंदुखत्ता की बसासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसीलिए आज क्षेत्र के लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, गुरुदयाल सिंह मेहरा, बलवंत दानू, प्रमोद कॉलोनी, हरीश बिसौती सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो परिचय- भूमिहीन संगठन के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय ज्ञान सिंह गुसाईं के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते क्षेत्रवासी

To Top