उत्तराखण्ड

लालकुआं में समाजसेवी का हुआ आकस्मिक निधन… कल सुबह निकलेगी शव यात्रा…

लालकुआं। नगर के समाजसेवी का बीमारी के बाद निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
यहां वार्ड नंबर एक निवासी धर्मानंद बेलवाल उम्र 51 वर्ष का बीमारी के बाद आज शाम को निधन हो गया, उन्हें कुछ समय पूर्व फालिस अटैक पड़ा था, आज देर शाम उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली, जैसे ही यह खबर परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, धर्मानंद बेलवाल अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी शव यात्रा कल सुबह 8 बजे निकाली जाएगी, तथा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

To Top