उत्तराखण्ड

पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे कुछ युवक, पति ने विरोध किया तो…… यह हाल किया…. पढ़ें विस्तृत खबर

देवभूमि उत्तराखंड में भी मनचलों का आतंक जारी है यहां रुद्रपुर क्षेत्र में पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर आरोपियों ने पति को बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़िता
शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीवाली की रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ पास में ही पैदल आजादनगर स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में रितिक, शिवम उर्फ अल्लू और अन्य पांच लोग मिल गये। आरोप है कि वह सभी महिला से अभ्रद भाषा का प्रयोग कर छेड़कानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधनसभा क्षेत्र की निवासी इस वरिष्ठ महिला नेत्री को कांग्रेस पार्टी ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी............. लगा बधाइयों का तांता...............

आरोप है कि आरोपियों ने पटाखा छोड़ने वाले सरिया से उसके पति पर हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटे आई। वही जब पत्नी बीच बचाव को आई तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसे भी चोट लग गई। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गये। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

To Top