हल्द्वानी। श्री रामकृष्ण धाम आश्रम कटघरिया हल्द्वानी में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान आश्रम में भब्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
श्रीराम कृष्ण धाम आश्रम, ग्राम बजूनिया हल्दु नंदपुर कटघरिया (हल्द्वानी) में 61 वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत कथा 22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आयोजित करने को लेकर क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं की आश्रम परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक धार्मिक कार्यों में सक्रिय मातृशक्ति, आश्रम ट्रस्ट प्रतिनिधि, मेयर हल्द्वानी नगर निगम, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, आसपास के क्षेत्रों के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी द्वारा 2 सौर ऊर्जा लाइट तत्काल आश्रम में लगवाई गई।
आश्रम के अध्यक्ष कृष्णानंद पुरी जी, स्वामी प्रबोधानन्द महाराज जी, प्रसिद्ध कथा वाचक कपिल देव महाराज, हल्द्वानी के
मेयर गजराज बिष्ट, संदीप,मनोज, प्रदीप डोगरा, प्रमोद बोरा, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, पूरन गौड़, दिनेश जोशी, प्रधान गीता डोगरा, प्रधान हेमू पड़लिया, प्रधान त्रिवेणी ग़याल, दीपक भट्ट, तनुज जीना, राजू पांडे, दीपक जोशी, पंकज जोशी, गणेश भंडारी, हिमांशु भट्ट, रमा तिवारी, रेखा जोशी, उमेश जोशी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
