उत्तराखण्ड

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर……… इन मंदिरों और आश्रमों में की पूजा-अर्चना……. पढ़ें और कितने दिन उत्तराखंड में रहेंगे दोनों स्टार…………….

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर हैं। वे यात्रा के दूसरे दिन ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। अनुष्ठान के बाद विराट कोहली के परिवार ने भंडारा कर संतो को भोजन कराया। इसके साथ ही उन्होंने वस्त्र और दक्षिणा भेंट कर संतो का आशीर्वाद लिया।


विराट कोहली से मिलने डीजीपी अशोक कुमार भी दयानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
बता दें कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार को शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। यहां विराट ने पत्नी और अपनी मां सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल के दर्शन किए। कोहली ने यहां 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया था।
सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक जंगल रिजॉर्ट में पहुंचे थे। शाम को विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृतानंद का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन और पूजा की। घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। शाम को कोहली ने परिवार के साथ आश्रम में ही रात्रि विश्राम कर सात्विक भोजन किया।
बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का नैनीताल में बाबा नीम करौरी के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। विराट ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। तब मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों के साथ ही उन्होंने भी पूजा अर्चना की थी।

To Top