हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी से मेयर बने गजराज बिष्ट का राजनीतिक इतिहास अत्यधिक लंबा है, वह लंबे समय से भाजपा एवं जनसंघ से जुड़े रहे, जिसका उन्हें प्रसाद के रूप में भाजपा से टिकट मिला और उन्होंने बखूबी इसे विजय श्री करते हुए कामयाबी हासिल की। इससे पूर्व भाजपा ने गजराज सिंह बिष्ट को हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम से मेयर का प्रत्याशी बनाया था। भाजपा ने गजराज को पूर्व से ही इसके संकेत दे दिए थे।
विदित रहे कि हल्द्वानी नगर निगम की सीट जब से ओबीसी हुई थी तब से ही गजराज बिष्ट ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी।
गजराज बिष्ट का प्रोफाइल
जन्म तिथि : 5 जून, 1967
शैक्षिक योग्यता : बीए, एमए हिंदी
1989- ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा
1992- जिला संयोजक एबीवीपी
1996- महासचिव छात्रसंघ एमबीपीजी
1998- बजरंग दल कुमाऊं संयोजक
2002- प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, उत्तराखंड
2004- जिला महामंत्री भाजपा नैनीताल
2008 – प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, उत्तराखंड
2012 – प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, उत्तराखंड
2014 – प्रदेश सदस्यता प्रमुख, उत्तराखंड
2016 – प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड
2018-20 अध्यक्ष मंडी परिषद (राज्यमंत्री)
2020 से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
गजराज बिष्ट ने भाजपा से टिकट मिलते ही पार्टी के नेताओं से नाराजगी दूर की, उन्होंने
कुशल राजनितिज्ञ की तरह टिकट मिलते ही देर शाम टिकट के प्रबल दावेदार रहे जोगेंद्र रौतेला, रेनू अधिकारी, प्रमोद तोलिया और कौस्तुभानंद के घर जाकर उन्हें न केवल मनाया बल्कि पार्टी का वास्ता देकर उनसे चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी ले लिया। इसके बाद पार्टी के अंदर गजराज का माहौल बन गया, और सभी नेता उन्हें विजई बनाने में तेजी के साथ जुट गए, इसी के साथ चुनाव संपन्न होने के बाद आज मतगणना में गजराज को विजय घोषित कर दिया गया, जो कि भाजपा की हल्द्वानी में जीत की हैट्रिक है। मतगणना के अंतिम चरण में गजराज को जो मत मिले हैं उसमें
गजराज बिष्ट-71962
ललित जोशी-68800
+3162 मतों से गजराज विजयी घोषित