उत्तराखण्ड

लालकुआं के लकड़ी तस्करों के लिए खौफ का केंद्र रहे टांडा रेंज के वन कर्मी का आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम…

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर 3 में निवास करने वाले एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के कर्मचारी प्रेम सिंह उम्र 55 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं वन विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई केंद्रीय वन विभाग टांडा रेंज में ट्रैक्टर क्लीनर के पद पर कार्यरत प्रेम सिंह उम्र 55 वर्ष को दो सप्ताह पूर्व अत्यधिक सांस फूलने की समस्या उत्पन्न हुई, जिन्हें बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में ले गए, जहां उपचार करा कर यहां अपने कर्मचारी आवास वार्ड नंबर 3 स्थित वन कंपाउंड में आ गए थे कि आज प्रातः अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार परिजनों को मिला तो परिवार में कोहराम मच गया, उनकी पत्नी हेमा देवी, पुत्री मनीषा रावत और पुत्र नरेश रावत का रो-रो कर बुरा हाल है। दिवंगत प्रेम सिंह क्षेत्र के लकड़ी तस्करों पर कहर बनकर टूटते थे, उन्होंने जंगल से निकलने वाली बेसकीमती लकड़ी की रोकथाम के लिए काफी प्रयास किये, वहीं उनके द्वारा कई बार लकड़ी चोरी करते हुए कई तस्करों को पकड़वाया गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। फाइल फोटो- मृतक प्रेम सिंह

To Top