“
देहरादून। उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। राज्य के सभी नगर निकायों के अध्यक्षों की बैठक देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त सदस्यगण को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद पर गोविन्द वर्मी को नियुक्त किया गया इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष – रमेश जोशी, सुरेश खेतवाल, उपाध्यक्ष– श्रीमती हिमानी नेगी, श्रीमती मीरा सकलानी, संजीव चौधरी, सुखदेव सिंह, मनोज कोहली, महामंत्री पद पर संदीप सिंह नेगी और सुरेन्द्र सिंह लोटनी, मंत्री – विमल रावत, श्रीमती क़ुबजा धम्वार्ण, रोशन रांगड़, श्रीमती नीलम बिजलवाण, कोषाध्यक्ष- सन्तोष सिंह रावत, मीडिया प्रभारी – दीपक सिंह बिष्ट, मनोज सैनी, संरक्षक मंडल में महापौर समस्त नगर निगम उत्तराखंड, मोहम्मद अकरम, गुरजीत सिंह पूनिया, संदीप रावत, विपिन वर्मा, प्रेम सिंह टुरना, राजीव शर्मा को नियुक्त किया गया है बैठक में तय किया गया कि संगठन के संरचना अनुसार सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से निर्वाचित अध्यक्ष गण इस संगठन के सदस्य रहेंगे।
