उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका मनचले की हरकतों से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास…… अब पुलिस कर रही है यह काम… . ..

मनचले की हरकतों से तंग आकर यहां वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने आंगनबाड़ी केंद्र जाना भी छोड़ दिया इसके बावजूद उसे इंद्रानगर क्षेत्र का एक नशेड़ी अत्यधिक परेशान कर रहा है, उक्त मनचले की हरकतों से परेशान पीड़िता ने आंगनबाड़ी केंद्र जाना भी छोड़ दिया इसके बावजूद उक्त नशेड़ी मनचला अब पीड़िता घर के बाहर ही लगातार चक्कर काट रहा है। परेशान महिला अब उक्त नशेड़ी से अपना पिंड छुड़ाने के लिए पुलिस के दरबार में पहुंची है। पुलिस महिला की फरियाद सुन पसीज गई और उसने उक्त मनचले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने पत्थर मार कर फोड़ा सिर… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

इंदिरा नगर स्थित बड़ी मस्जिद के पास रहने वाली चार बच्चों की मां क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्य करती है। उसकी 15 साल की बड़ी बेटी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा हैं।

महिला के अनुसार उसके आंगनबाड़ी केंद्र के पास ही आरोपी मोहम्मद इमरान नाम का एक युवक रहता है। वह नशेड़ी है। इमरान उक्त महिला के साथ आये दिन मौका देखते ही छेड़छाड़ करता रहता है। महिला हर बार इज्जत व समाज में चर्चा का विषय न बनने की सोच कर चुप रह जाती है। लेकिन इमरान ने इसे महिला की कमजोरी समझ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आए पति व प्रेमिका के खिलाफ पत्नी ने कराया मुकदमा…

उसने एक कदम आगे बढ़कर रास्ते में महिला का हाथ पकड़ना भी शुरू कर दिया। वह कहता कि महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ निकाह कर ले। इसके बाद महिला ने अपने समाज के लोगों के सामने इमरान की शिकायत की तो इमरान ने माफी मांग ली, लेकिन इसके बावजूद वह शांत नहीं हुआ। वह आए दिन महिला का पीछा करने लगा ।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी चेंज को लेकर सांसद अजय भट्ट ने की यह चिंता… देखें वीडियो…

आरोप है कि आज से तीन माह पहले इमरान उक्त महिला के आंगनबाड़ी केंद्र में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता करने लगा। इसके बाद से डरी हुई पीड़िता ने आंगनबाड़ी केंद्र भी जाना छोड़ दिया। लेकिन अब इमरान उसके घर के बाहर पहुंच कर उसके साथ लगातार अभद्रता कर रहा है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने इमरान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Ad Ad Ad
To Top