उत्तराखण्ड

लालकुआं के वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी का हुआ आकस्मिक निधन………….. क्षेत्र में शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम…………….

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी बिशन सिंह राणा उम्र 92 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वही परिवार में कोहराम मच गया है। स्वर्गीय राणा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
वार्ड नंबर 2 के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यापारी बिशन सिंह राणा 92 वर्ष का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया, जिनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद है। प्रातः उनकी शवयात्रा निकाली गयी, रानीबाग स्थित चित्र शिलाघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा हैं, स्वर्गीय राणा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी धर्मपत्नी शांति राणा, उनके पुत्र चंदन सिंह राणा, दीवान सिंह राणा, मोहन सिंह राणा, नंदन सिंह राणा और रमेश राणा शामिल है। वर्षों से नगर के तमाम सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाने वाले बिशन सिंह राणा के निधन से हर कोई हतप्रभ है। उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद हेमंत पांडे, प्रेमनाथ पंडित, योगेश उपाध्याय, लक्ष्मण खाती शेखर जोशी पूरन सिंह रजवार, भुवन पांडे, जीवन कबड्वाल बॉबी संभल भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, विनोद श्रीवास्तव, नारायण सिंह बिष्ट, किशन भट्ट, रवि अनेजा सहित भारी संख्या में क्षेत्र वासियों ने शोक व्यक्त किया।

To Top