लालकुआं। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रही एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर मोतीनगर के समीप हाईवे में कई पलटी मारने के बाद बीच सड़क में उल्टी हो गई। एम्बुलेंस को कई पलटी खाते देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तमाम राहगीर एवं वाहनों से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में कोई भी रोगी या तीमारदार मौजूद नहीं था, एंबुलेंस चला रहे चालक को हल्की चोट आई है, उसका कहना था कि वह एम्बुलेंस की मरम्मत करने के बाद उसे चेक करने के लिए हाईवे में चला रहा था कि तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गई।





