लालकुआं। हल्दूचौड़ भाजपा मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को जोश से भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं, इससे जहां हमारे सैनिकों का मनोबल ऊंचा होगा, वही लोगों में भी देश प्रेम का जज्बा मजबूत होगा। उक्त यात्रा क्षेत्र के कई ग्रामीण अंचलों में घुमाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्दूचौड़ मंडल के अध्यक्ष रोहित दुम्का, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, अशोक पढालनी, सरिता देवी, विनोद कुमार, सुरेंद्र मालवाल, दया किशन दुम्का, बच्ची सिंह रावत शाहिद भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
फोटो परिचय- हल्दूचौड़ में तिरंगा सम्मान यात्रा निकालते क्षेत्रवासी
