उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड के संगठन में चुस्ती फुर्ती लाने के लिए इन्हें बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष….. पढ़ें विस्तृत खबर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष प्रदान किया है, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं, आलाकमान ने महेंद्र भट्ट पर अपनी सहमति जताते हुए उनको उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी है। महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ से पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं और वह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया था। महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट में भी रह चुके हैं। उनको प्रदेश में ऊर्जावान नेता के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरामिलिट्री कमांडो से मारपीट के बाद महिलाओं ने लालकुआं कोतवाली पहुंच कर डाली यह मांग............... पुलिस कर रही यह कार्रवाई...............
To Top