उत्तराखण्ड

गरीबों के मकान वितरण प्रक्रिया भाजपा ने किया विरोध…. पढ़े विस्तृत खबर आगे क्या हुआ

लालकुआं नगर पंचायत में गरीबों लिए बनाए गए सौ मकानों वितरण प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत द्वारा लागू की गई लॉटरी व्यवस्था का विरोध कर दिया, जिसके चलते 1 घंटे से भी अधिक समय तक हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल, विनोद श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता लॉटरी प्रक्रिया का विरोध करने लगे। उक्त कार्यकर्ताओं को समझाने का क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने काफी प्रयास किया परंतु वह मानने को तैयार नहीं हुए, इस दौरान अधिशासी सुश्री पूजा ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। देर शाम तक भारी विरोध के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने जब अपना संबोधन शुरू किया, जिसमें विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि लॉटरी प्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष है, जिसका सभी लोगों को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जिन पात्र परिवारों को उक्त मकान आवंटित हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी, इसके बाद उक्त भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए।

To Top