उत्तराखण्ड

विधवा महिला से छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया ऐसा काम कि…….

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत घोड़ानाला निवासी महिला से छेड़छाड़ एंव मारपीट करने के आरोपी बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल मंत्री भुपेन्द्र पाठक को पुलिस ने शनिवार की सुबह बिन्दुखत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी भाजपा नेता पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था।
कोतवाली पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिन्दुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भुपेन्द्र पाठक को घोड़ानाला निवासी विधवा महिला से छेड़छाड़ एंव मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत सिंह कम्बोज ने बताया कि बीती 7 जुलाई कि रात्री में घोड़ानाला निवासी विधवा महिला ने बिन्दुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा नेता भुपेन्द्र पाठक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ एंव मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने धारा 354, 352, 323, 504,
506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

To Top