उत्तराखण्ड

दुल्हन एवं कन्या पक्ष के लोग 4 लाख खर्च कर बारात का इंतजार करते रहे…………. लेकिन दूल्हा और उसके परिवार वाले शादी की तारीख ही भूल गए………….. पढ़े फिर क्या हुआ…………..

हल्द्वानी। शहर में बड़ा अजीबोगरीब मामला उस समय देखने को मिला जब
शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, दुल्हन तैयार होकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन न तो दूल्हा आया और न ही बारात। दुल्हन के परिजनों ने लड़के वालों को फोन किया तो वो कहने लगे कि उन्हें शादी की डेट याद नहीं रही। ये भी कहा कि 1 मार्च की जगह अब 10 मार्च को बारात ले आएंगे, लेकिन उससे पहले दहेज में कार चाहिए होगी। सगाई से लेकर शादी की तैयारियों तक लड़की वाले करीब 4 लाख रुपये खर्च चुके थे। उन्हें जब लड़के वालों की नई डिमांड के बारे में पता चला तो वो सन्न रह गए। ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में जहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता पर दहेज में कार और अन्य सामान की डिमांड करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दहेज में कार की डिमांड कर रहे लड़के वालों ने शादी की डेट दस दिन आगे बढ़ा दी।
इससे नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी समीर पुत्र नसीर अहमद निवासी देवराड़ा थराली, चमोली के साथ तय हुई थी। अगस्त 2022 में सगाई हुई और 1 मार्च 2023 को शादी होनी थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे। लाखों का सामान खरीद लिया गया था। शादी की तैयारियों में करीब 4 लाख रुपये खर्च हुए। बुधवार 1 मार्च को बारात आनी थी, लेकिन लड़के वाले कहने लगे कि वो शादी की डेट भूल गए। अब 10 मार्च को बारात लाएंगे, लेकिन शादी के दिन कार भी देनी पड़ेगी। बारात में भी सौ की जगह डेढ़ सौ लोग शामिल होंगे। लड़के वालों की बढ़ती डिमांड से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब आरोपी दूल्हे और उसके पिता समेत 5 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है।

To Top