उत्तराखण्ड

पहले पिता की पानी में डूबने से हुई मौत और अब बेटा भी गौला नदी में नहाते वक्त डूबा….. परिवार में मचा कोहराम….

बरसात में गौला नदी आफत बनकर बहती है। इसमें नहाना जिंदगी दांव पर लगाना है। रविवार को नहाने गए दोनों दोस्त गंदे पानी से नदी की गहराई व तेज प्रवाह को नहीं भांप सके। नदी में छलांग लगाते ही दोनों ओझल हो गए थे।

वेलेजली लाज निवासी युवराज जोशी व सुधीर उर्फ गोलू की मौत से मोहल्ले में मातम है। हर कोई अफसोस कर रहा है कि काश दोनों नहाने के लिए नहीं जाते। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। युवराज व गोलू के दोस्त निखिल, अमन, रोहित व अजय ने बताया कि रविवार को उन्होंने एकसाथ क्रिकेट खेला था। बाद में युवराज और गोलू दोनों गोला नदी की ओर को चल दिये।

सुधीर की तलाश के लिए वह भी गौला नदी के किनारे पहुंच गए। पुलिस व आसपास के लोगों की मानें तो जिस स्थान पर दोनों किशोर नहाने को गए वहां पर गहराई अधिक थी। पानी गंदा होने से वह गहराई व तेज प्रवाह को नहीं भांप पाए। साथ में गए युवक भी डर की वजह से उन्हें नहीं बचा सके। नदी में कूदते तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के शिक्षण संस्थान में अध्ययन कर रही हल्द्वानी निवासी छात्रा से दुष्कर्म…

कोई मेरे गोलू को ढूंढकर ला दो..

गोलू के नदी में बहने की सूचना मिलते ही उसकी मां शीला देवी बेस अस्पताल में पहुंच गई। उन्हें यह पता चला कि बेटा अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में युवराज के मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। होश आया तो उन्हें पता चला कि बेटा अभी नहीं मिला है। रोते हुए वह लोगों से कहती रही कि कोई मेरे गोलू को ढूंढकर ला दो। उसने सुबह से खाना भी नहीं खाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम पर जबरदस्त पथराव… जेसीबी का शीशा टूटा… मची अफरा-तफरी…

युवराज के पिता की भी डूबने से हुई थी मौत
युवराज के पिता स्व. हरीश जोशी की मौत भी सात साल पहले हल्द्वानी में नहर में डूबने से हुई थी। युवराज अपने घर में इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। बहन हल्द्वानी में अपने ताऊ के साथ रहती है। मां दीपा जोशी एक साल पहले बरेली के सुभाषनगर में रहने लगी है।

बहन से राखी बंधवाने आया था युवराज
युवराज के तहेरे भाई रजत जोशी ने बताया कि रजत एक साल पहले संस्कृत स्कूल में पढ़ता था। इसके बाद वह अपनी मां के साथ बरेली चला गया था। उसकी बहन निशा जोशी हल्द्वानी में रहकर 12वीं में पढ़ती है। रक्षा बंधन पर युवराज अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए आया था। तब से वह यहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के इन क्षेत्रों में पहुंचकर की 117 करोड़ 34 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया…

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है सुधीर
सुधीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। एमबी इंटर कालेज में वह 10वीं का होनहार छात्र है। उसके गौला में बहने से स्वजनों में कोहराम मचा है। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं और मां गृहणी है,

चल सर्च अभियान
नदी में तीन बजे बहे सुधीर उर्फ गोलू की तलाश में देर शाम तक एसडीआरएफ व पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। नदियों के किनारे व गहराइयों में रस्सियों की मदद से जवान तलाश करने को उतरे। देर शाम बैराज के पास भी सर्च अभियान चला। एसडीआरएफ की टीम एसआइ मनोज रावत व पुलिस की टीम चौकी इंचार्ज फिरोज खान के नेतृत्व में अभियान चला रही है।

Ad Ad Ad
To Top