उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक का हुआ निधन…………. परिवार में मचा कोहराम………… क्षेत्र में शोक की लहर………….

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट का देहावसान हो गया, उनके निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यह बिंदुखत्ता के काररोड राजीव नगर निवासी पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट उम्र 80 वर्ष का हृदयाघात से निधन हो गया, वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। विदित रहे कि स्वर्गीय राम सिंह के एक बेटे की लगभग 15 वर्ष पूर्व बदमाशों ने हत्या कर दी थी, स्वर्गीय राम सिंह का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष के खिलाफ सिंह दानू, प्रकाश मिश्रा, सुंदर सिंह खनका, दलबीर सिंह कफोला, हरीश बिसोती, मोहन अधिकारी, प्रमोद कॉलोनी, आनंद गोपाल सिंह बिष्ट, राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, दीपक जोशी और जगदीश पंत सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
फाइल फोटो- स्वर्गीय राम सिंह बिष्ट

To Top