उत्तराखण्ड

लालकुआं के वरिष्ठ व्यापारी के युवा पुत्र का हुआ निधन…… क्षेत्र में शोक की लहर….

लालकुआं। वरिष्ठ व्यापारी हरीश जोशी के पुत्र दिनेश जोशी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जवान मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, तथा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।
यहां गांधी नगर वार्ड नंबर 2 निवासी वरिष्ठ व्यवसाई हरीश जोशी के युवा पुत्र दिनेश जोशी उम्र 44 वर्ष जिनकी वार्ड नंबर 6 में पेंट की दुकान है, का लीवर की बीमारी के चलते बीती रात निधन हो गया। जिनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वही आज नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। तथा क्षेत्र में चल रहे श्री रामलीला मंचन को भी शोक स्वरूप रोक दिया गया। प्रातः शव यात्रा निकाली गई तथा रानी बाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दिनेश जोशी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं, जिनकी दो पुत्रियां है, तथा पत्नी प्रवक्ता के पद पर सेवारत है। दिनेश के निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, रामबाबू मिश्रा, पवन कुमार चौहान, भुवन पांडे, जीवन काबडवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूरन सिंह रजवार, लक्ष्मण खाती, नारायण बिष्ट, आशीष भाटिया, राजकुमार सेतिया, कुंदन सिंह, अनूप भाटिया, नवीन तिवारी, कैलाश भट्ट, हरीश पंत और नंदू राणा सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया।
फाइल फोटो- दिनेश जोशी

To Top