उत्तराखण्ड

लालकुआं भाजपा के मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ सभासद को हुआ मातृ शोक……. दु:ख में व्यापारिक प्रतिष्ठान हुए बंद……

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और नगर पंचायत के सभासद धन सिंह बिष्ट की मां खिमुली देवी उम्र 80 वर्ष का बीती देर रात निधन हो गया, उनके निधन से क्षेत्र में जहां शोक की लहर व्याप्त है। वही परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट की मां खिमुली देवी उम्र 80 वर्ष का निधन हो गया, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी, उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। शोक स्वरूप आज नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, शुक्रवार की प्रातः उनकी शव यात्रा निकाली गई, तथा चित्र शिला घाट में विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। जहां मुखाग्नि उनके पुत्र चंदन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट और रज्जी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दी। खिमुली देवी के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, शोक व्यक्त करने वालों में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, हेमंत नरूला, भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, सरदार गुरदीप सिंह, पूरन सिंह रजवार बॉर्बी संभल, नरेश चौधरी, पीयूष मिश्रा अरुण प्रकाश वाल्मीकि नंदू राणा, सभासद हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, योगेश उपाध्याय, प्रेम नाथ पंडित सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

To Top