उत्तराखण्ड

सर्पदंश में मृत व्यक्ति के परिजनों एवं हाथी के हमले से मरी महिला के परिजनों को मुहैया कराई आर्थिक सहायता

लालकुआं। विधायक नवीन दुम्का ने हल्दूचौड़ में सर्पदंश से मरे व्यक्ति के परिजनों को चार लाख तथा गौलापार में हाथी के हमले में मरी महिला के परिजनों को तीन लाख आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। वही जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय काररोड में हैंड पंप खुदाई का कार्य शुरू करवाया।
क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुवे 2 परिवारों को 7 लाख आर्थिक सहायता के चेक बांटे, और पेयजल किल्लत दूर करने के लिए हैंडपंप खुदाई का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती सावित्री कुमारी को 4 लाख का आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध कराया। दरअसल कुछ दिन पूर्व सावित्री के पति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते मानव वन्य जीव जंतु संघर्ष मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। इसके पश्चात विधायक नवीन दुम्का ने गौलापार के कालीपुर में हाथी के हमले से मृत महिला के पति मदन सिंह को मानव वन्यजीव संघर्ष मद से 3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, पीड़ित परिवार को 1लाख की आर्थिक मदद पूर्व में दी जा चुकी है। इसके अलावा हैंडपंप की खुदाई का शुभारंभ जड़ सेक्टर स्कूल बिंदुखत्ता के मैदान में मशीन चलाकर इसकी शुरुआत की गई। साथ ही विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान रुकमणी, भास्कर जोशी, रेंजर त्रिलोक सिंह बोरा, मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, जगदीश नौला, मुकेश बेलवाल सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

To Top