उत्तराखण्ड

लालकुआं के प्रसिद्ध स्वर्णकार प्रेम रस्तोगी का हुआ निधन….. क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ स्वर्णकार प्रेम रस्तोगी उम्र 77 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया, शोक स्वरूप नगर के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं देर शाम स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
यहां वार्ड नंबर 6 मुख्य बाजार निवासी वरिष्ठ स्वर्णकार प्रेम रस्तोगी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की दोपहर को हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, देखते ही देखते नगर के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान शोक स्वरूप बंद हो गये। रस्तोगी अपने पीछे चार चार पुत्रियां एवं एक पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं शाम को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके पुत्र पवन रस्तोगी ने मुखाग्नि दी इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूरन सिंह रजवार, दीवान सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, रविशंकर तिवारी, लक्ष्मण सिंह खाती, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, यूसुफ खान जीवन कबड़वाल, अनूप भाटिया भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, नारायण सिंह बिष्ट, बीबी मिश्रा, अमित अग्रवाल, प्रकाश कुमार, दिनेश लोहानी, नरेश चौधरी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, शेखर जोशी, महेश वर्मा, प्रेम नाथ पंडित और राजेंद्र रजवार सहित भारी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।
फाइल फोटो- प्रेम रस्तोगी

To Top