हल्द्वानी। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल द्वारा स्पष्ट कराया जाता है कि ए. टी. एस. की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के संबंध में महासंघ द्वारा सरकार के समक्ष किए गए पत्राचार पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र यूनियन को प्राप्त हो चुका है।
महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊँ मंडल उत्तराखंड के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट के अनुसार उक्त स्वीकृति के उपरांत महासंघ यह घोषणा करती है कि पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 04/02/26 से प्रस्तावित वाहन संचालन न करने को स्थगित किया जाता है।
महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है तथा समस्त टैक्सी मालिक-चालकों से अपील करती है कि अपने वाहनों का संचालन नियमित करेंगे।





