उत्तराखण्ड

मैरिज हॉल में शादी के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने किया बवाल…… दुल्हन ने शादी से किया इनकार और फिर…..

सितारगंज। शहर के मैरिज हॉल में हो रही एक अच्छी शादी में उस समय खलल पड़ गया जब एक महिला ने वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचकर जबरदस्त हंगामा मचा दिया, दूल्हे की प्रेमिका, जो चार बच्चों की मां है, बच्चों के नाथ मैरिज हाल पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे धोखा दिया है और उसका परिवार बिखर चुका है। उत्तर प्रदेश बरेली से मंगलवार सितारगंज में बारात पहुंची थी। मैरिज हाल में बारात पहुंचने के बाद उसका दुल्हन पक्ष ने स्वागत किया। बारात की समस्त रश्म अदायगी भी हो गई। दूल्हे की प्रेमिका चार बच्चों की मां सितारगंज आ धमकी। उसने मैरिज हाल में पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे धोखा दिया हैं। उसका परिवार बिखर चुका हैं। दूल्हे की प्रेमिका ने दूल्हे को पूर्व में जेल की हवा भी खिलाई हैं। दुल्हा जमानत के बाद शादी को पहुंचा था। मैरिज हाल में हंगामा देख दुल्हन पक्ष ने बिना दुल्हन के बारात वापस कर दी, बताया जाता है कि दूल्हे से विवाह मे हुवा खर्च भी वसूला जाएगा।

To Top